मोख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के सहयोगी हत्यारा गैंग डी-60 के सरगना, अंकुर राय के विरूद्ध एक और FIR
मऊ। पुलिस-जिला प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.07.20 को थाना कोपागंज पुलिस द्वारा मोख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के सहयोगी हत्यारा गैंग डी-60 के सरगना, जनपद के चिन्हित भू-माफिया अंकुर राय निवासी शहरोज थाना कोपागंज मऊ के विरूद्ध लेखपाल चकरा के रिपोर्ट पर मु0अ0सं0 364/20 धारा 447,448 भादवि0 तथा 3,5,7 सार्वजनिक संपति नुकसान निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि अंकुर राय जनपद का चिन्हित भू-माफिया व मोख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 का सहयोगी हत्यारा गैंग डी-90 का सरगना है तथा वर्तमान में जिला कारागार मऊ में निरूद्ध है। लेखपाल चकरा द्वारा रिपोर्ट दी गयी थी कि ग्राम चकरा तहसील सदर मऊ की गाटा संख्या 402 रकबा 0.079 हे0 में से 0.036 हेक्टेयर पर अंकुर राय का अवैध कब्जा है। इस सन्दर्भ में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय व उसके गैंग के अन्य साथियों द्वारा दिनांक 06.05.20 को गांव सहरोज में ग्राम प्रधान पूनम राय व उनके देवर योगेश राय व उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोपागंज पर मु0अ0सं0 223/20 धारा 147,148,307,308,323,324,336,352,504,506 भादवि0, 3/27 आयुद्य अधिनियम व 07 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था।
हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय व उसके सहयोगी मनीष राय द्वारा 2010 में विधायक कपिल देव यादव हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त रहा है। (मु0अ0सं0 1362/10 धारा 147,148,149,307,302 भादवि0 तथा 07 सीएलए एक्ट)।
उक्त अंकुर राय पर मऊ पुलिस द्वारा 25000 रूपया का पुरस्कार घोषित था।
अपराधिक इतिहास अंकुर राय-
1 . मु0अ0सं0 1362/10 धारा 147,148,149,307,302 भादवि0 तथा 7 सीएलए एक्ट थाना कोपागंज।
2 . मु0अ0सं0 1423/10 धारा 3/25 आयुद्य अधिनियम थाना कोपागंज।
3 . मु0अ0सं0 1456/10 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना घोसी।
4 . मु0अ0सं0 341/12 गुण्डा एक्ट थाना कोपागंज।
5 . मु0अ0सं0 292/13 धारा 110 जी थाना कोपागंज।
6 . मु0अ0सं0 374ए/14 धारा 147,323,504,506,452,307 भादावि0 थाना दक्षिणटोला-दोषमुक्त।
7 . मु0अ0सं0 1076/14 धारा 302,120बी भादवि0 थाना कोतवाली-दोषमुक्त।
8 . मु0अ0सं0 1987/14 धारा गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली-दोषमुक्त।
9 . मु0अ0सं0 223/20 धारा 147,148,307,308,323,324,336,352,504,506 भादवि0, 3/24 आयुद्य अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट।
10. मु0अ0सं0 325/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोपागंज।

