मऊ पुलिस ने मास्क न लगाने पर 113 व्यक्तियों व रात में बेवजह घूमने पर 23 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला
■ दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 107 के खिलाफ कार्रवाई
मऊ। कारोना महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 17.07.20 को सुबह 8 बजे से दिनांक 18.07.20 को सुबह 8 बजे तक जनपद के समस्त 85 बैरियर प्वाइंट (30 हाटस्पाट एरिया) पर चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों के विरूद्ध 01 अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 1807 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 110 वाहनों का चालान, 03 वाहन सीज तथा 03 हजार 700 रुपये शमन शुल्क वसूले गये।
साथ ही साथ मास्क न लगाने वाले 113 व्यक्तियों से 03 हजार 800 रुपये जुर्माना, रात में बेवजह घूमने वालों 23 व्यक्तियों से 800 रूपये व दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 107 व्यक्तियों से 06 हजार 100 रुपये सहित कुल 10 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया। जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंको, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन कराया जा रहा है।



