अपना जिला

मोख्तार अंसारी के करीबी सुरेश सिंह की 01 करोड़ 83 लाख 21 हजार 850 रूपये मूल्य की चल/अचल सम्पत्ति जब्त

मऊ। संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध मऊ पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.06.2021 को माफिया मोख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के सहयोगी वसूली गिरोह डी-34 के सदस्य सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी पकड़ी थाना घोसी हाल पता भीटी थाना कोतवाली तथा हत्यार गैग डी-60 के सदस्य दिव्यांशु राय पुत्र अरविंद राय निवासी काछीकला थाना कोपागंज जनपद मऊ के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुल 01 करोड़ 83 लाख 21 हजार 850 रूपये मूल्य की अपराध से अर्जित अवैध धन से क्रय की गयी चल/अचल सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट मऊ द्वारा दिनांक 18.06.2021 को पारित आदेश के अनुपालन में जब्त किया गया।
माफिया मोख्तार अंसारी के सहयोगी अवैध वसूली गिरोह के सदस्य, मऊ में चिन्हित वसूली माफिया (डी-34 गैंग) सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली जनपद मऊ द्वारा अपनी पत्नी ऊषा सिंह व अपनी भाभी प्रेमलता सिंह के नाम से क्रय किया हुआ मुहल्ला भीटी तहसील सदर स्थित आ0न0 990 रकबा 16 कड़ी जमीन व उसपे बना दो मंजिला मकान जिसमें दुकाने भी है जिसकी कुल बाजार कीमत 01 करोड़ 82 लाख 73 हजार 600 रूपया (जमीन तथा मकान सहित) को अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त किया गया। साथ ही साथ उक्त मकान में यूनियन बैक आफ इंडिया की शाखा व एटीएम तथा यूपी कोओपरेटिव फेडरेशन का कार्यालय है जिसका मासिक किराया 18 हजार 256 रूपये आता है जिसको शासकीय कोष में जमा कराया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व उक्त सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली की 04 करोड़ 79 लाख 95 हजार रूपये मूल्य के ईट भट्टे सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों को जब्त किया जा चुका है।
इस तरह सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली की अब तक कुल 06 करोड़ 62 लाख 68 हजार 600 रूपये की चल/अचल सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।
अपराधिक इतिहास सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह।
1 – मु0अ0सं0 526/7 धारा 353,384,504,506 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद मऊ
2- मु0अ0सं0 1913/14 धारा 120बी, 307 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद मऊ
3- मु0अ0सं0 235/2019 धारा 384,420,120बी भादवि0 थाना सरायलखंसी जनपद मऊ
4 – मु0अ0सं0 265/2019 धारा 384,420,120बी भादवि0 थाना कोतवाली जनपद मऊ
5- मु0अ0सं0 106/2019 धारा 384,420,120बी भादवि0 थाना कोतवाली जनपद मऊ
6- मु0अ0सं0 69/20 धारा 434,447,489 भादवि0 3/4 लो0सं0क्ष0नि0 अधिनियम थाना कोतवाली जनपद मऊ
7- मु0अ0सं0 520/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद मऊ

मोख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के सहयोगी हत्यारा गिरोह डी-60 का सदस्य तथा दिनांक 06.05.2020 को थाना कोपागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सहरोज में ग्राम प्रधान व उनके देवर पर जानलेवा हमला करने में सामिल दिव्यांशु राय पुत्र अरविंद राय निवासी काछीकला थाना कोपागंज जनपद मऊ द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धन से क्रय की गयी 48 हजार 250 रूपये मूल्य की सम्पत्ति मोटरसाइकिल सुपर स्पलेण्डर (यूपी 54 एई 2464) को अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त किया गया।
अपराधिक इतिहास दिव्यांशु राय पुत्र अरविन्द राय।
1 – मु0अ0सं0 138/2017 धारा 323,336,504,506 भादवि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ
2 – मु0अ0सं0 197/2017 धारा 147,148,323,325,506,307 भादवि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ
3- मु0अ0सं0 278/2017 गुण्डा एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ
4 – मु0अ0सं0 199/2018 धारा 323,308,504,506 भादवि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ
5 – मु0अ0सं0 निल/2018 गुण्डा एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ
6 – मु0अ0सं0 223/2020 धारा 147,148,307,308,323,324,352,336,504,506 भादवि0 व 3/27 आयुद्ध अधि0 व 7 सीएलए एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ
7 – मु0अ0सं0 325/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ
8 – मु0अ0सं0 660/2020 धारा 506 भादवि0 थाना कोपागंज जनपद मऊ
9 – मु0अ0सं0 02/2021 धारा 67 आइटी एक्ट थाना कोपागंज जनपद मऊ। इस तरह कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस-191 के सदस्यों/सहयोगियों के विरूद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए अब तक 49 करोड़ 22 लाख 88 हजार 150 रूपये की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *