मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 73 जोड़े एक दूजे के हुए, MLA व DM ने दी बधाई
मऊ। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज 73 जोड़ो की शादी समारोह विधायक घोसी विजय राजभर एवं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता मैं कलेक्ट्रेट प्रांगण में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उक्त अवसर पर बौद्ध धर्म, हिन्दु धर्म एवं मुस्लिम धर्म के धर्म गुरूओं द्वारा अपने-अपने धर्म से जुड़े प्रतिज्ञाएं दिलाकर शादी करायी गयी, जिसमें विकास खण्ड बड़रावं-11, फतेहपुर मण्डाव-04, रानीपुर-08, परदहां-10, घोसी-09, कोपागंज-08, रतनपुरा-08, मु0बाद गोहना-07 एवं दोरीघाट-08 जोडांे की शादी सम्पन्न हुई। विधायक विजय राजभर द्वारा बताया गया कि पहले जो गरीब परिवार की बेटियाॅ थी उनके माता-पिता की चिन्ता बढ़ जाती थी कि वह उनकी शादी कैसे करेंगी कभी-कभी तो खेत एवं गहने बेचकर शादी करनी पड़ती थी इस बात को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया।
इस योजना के अन्तर्गत गरीब परिवार के लोगो अपने बेटे एवं बेटियों की शादी कर सकते है। उक्त अवसर पर विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा समस्त जोड़ो को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की गयी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज अधिकारी रितेश बिन्दल, नगर मजिस्टेªट, खण्ड विकास अधिकारी परदहां, ए0डी0ओ0 समाज कल्याण अनील सिंह, ग्राम्य विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनकर मौर्या, जगदीश कुमार यादव, गिरजा शंकर यादव, दुर्गेश सिंह, प्रशान्त राय, रामरजा समाज सेवी, मतलूब अंसारी बी0डी0सी0, गुड्डू उपस्थित रहे।










