रचनाकार

मिटे वतन पर जो वही असल जवानी होती है, ऐसे वीर मतवालों की दुनिया दीवानी होती है

● स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर बस्ती पुलिस के आरक्षी
राकेश यादव लिखी गयी देश भक्ति पर ये खूबसूरत पंक्तियां

(कांस्टेबल राकेश यादव)

मिटे वतन पर जो वही असल जवानी होती है
ऐसे वीर मतवालों की दुनिया दीवानी होती है
कर जाते हैं जान कुर्बान वतन के नाम पर
रक्त में उनके हिम्मत की रवानी होती है
नमन है उन शहीदो के चरणों में बारंबार
याद में जिनकी जलती अमर ज्योति है
निडर होकर सोती है भारत मां जिनके दम से
मां भारती ही करती है दूर अपनो के हर गम से
डर भय मोह मीलों दूर स्तब्ध है निहारते
लग कर पांव से मिट्टी के कण हैं सराहते
चट्टानों के कलेजे को आहटे चीरती जिनकी
क्या भाग्य इन सपूतों के माताओं की होती है
मिटे वतन पर जो वही असल जवानी होती है
ऐसे वीर मतवालों की दुनिया दीवानी होती है
कर जाते हैं जान कुर्बान वतन के नाम पर
रक्त में उनके हिम्मत की रवानी होती है |

हक उनको भी है परिवार संग खुशियाँ मनाने का
बहन की राखी और मां बाप का साथ भुनाने का
क्या उनके दिलों में अपनों की यादें नहीं होतीं
लेकिन याद कर किसी को उनकी आँखें नही रोती
कमजोर नही है है इतनी दिल की दीवारों की भित्ति
प्यारी है सबसे ज्यादा उनको अपने वतन की मिट्टी
वीर किन्हीं दु:खों में नहीं मातृ सुख में रोया करते हैं
सुमन शैय्या की चाह नहीं काटों पर सोया करते हैं
कायर अपने जीवन में हर पल में मरते रहते हैं
दुश्मन से बाद में अपनो से ही पहले लड़ते हैं
वतन के सैनिक का हाव भाव बतलाते हैं हरपल
मातृभूमि से बढकर नही कोई खुशियों का मोती है
मिटे वतन पर जो वही असल जवानी होती है
ऐसे वीर मतवालों की दुनिया दीवानी होती है
कर जाते हैं जान कुर्बान वतन के नाम पर
रक्त में उनके हिम्मत की रवानी होती है

वतन की रक्षा है मकसद केवल जीवन में
होती नही बेचैनी पहाड़ी, दर्रे, घने वन में
प्रकृति परोसती कंटक हजारों रोज इस तन पर
छुकर रक्त को हिम भाप बन उड़ती गगन पर
तुच्छ रोडो़ की जगह नहीं है कोई उनके मन पर
एहसान करता है मुल्क मां की ऐसी संतान पर
लहराता है तिरंगा क्षितिज विश्व आसमान पर
इन वीरों की शहादत कभी व्यर्थ नही जायेगी
करते हैं कर्म ऐसा कि मां गर्व से सिर उठायेगी
कोटि वंदन देश के नौजवानों की टोली पर जिनके
हृदय में इस देश की छवि भारत माता की होती है
मिटे वतन पर जो वही असल जवानी होती है
ऐसे वीर मतवालों की दुनिया दीवानी होती है
कर जाते हैं जान कुर्बान वतन के नाम पर
रक्त में उनके हिम्मत की रवानी होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *