मानव सेवा ही मेरे जीवन का आधार : सुनिल गुप्ता
सिवानकलाँ/सिकन्दरपुर। बलियाभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और वरिष्ठ समाजसेवी सुनिल गुप्ता ने एक आम बैठक मे सबको सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी युवाओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज निर्माण व देश निर्माण व व्यक्ति निर्माण के दिशा मे काम करना चाहिए,आज का युवा चाहे तो देश व समाज को एक नयी दिशा दे सकता है,इसके लिये हमसभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा,आगे के संबोधन मे उन्होंने कहा की गरीबों व असहायों की मदद कर उन्हें समाज से जोड़ना,उनके अधिकारों की रक्षा करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है।
बताते चले की यह वरिष्ठ समाजसेवी सुनिल गुप्ता अपने कार्यो के माध्यम से पुरे सिकन्दरपुर क्षेत्र मे प्रसिद्धि बटोर रहे है व सच मायनों मे एक समाजसेवी क्या होता हैं इसकी परिभाषा बखूबी तौर पर परिभाषित कर रहे है,यह वही सुनिल गुप्ता है जिन्होंने ग्रामसभा सिवानकलाँ मे हो रहे कई धांधलियों को उजागर किया था।
सबके हक के लिये लड़ने वाले सबके सुख दुख मे हाजिर रहने वाले ये समाजसेवी पुरे क्षेत्र मे असहायों की मदद करने के लिये जाने जाते है।
रिपोर्ट-विनोद कुमार गुप्ता

