अपना जिला

साधन सहकारी समिति बकवल के निर्विरोध सभापति बने सचिन्द्र सिंह

(हरेन्द्र प्रताप सिंह)

मऊ। साधन सहकारी समिति बकवल विकास खंड परदहां मऊ में सभापति उपसभापति सहित जिला सहकारी बैंक, जिला थोक उपभोक्ता भंडार, क्रय विक्रय मऊ, ब्लॉक यूनियन सहकारी संघ, चीनी मिल सठियांव, चीनी मिल घोसी, इफको, पीसीयू, डीसीएफ और पीसीएस के सदस्यों का चुनाव मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित साधन सहकारी समिति के भवन पर संपन्न हुआ। जिसमें बकवल निवासी सचिंद्र सिंह साधन सहकारी समिति बकवल के निर्विरोध सभापति व बहरीपुर निवासी उमाकांत सिंह उपसभापति चुने गए।
इसके अलावा जिला सहकारी बैंक सदस्य के रूप में सचिंद्र सिंह, अमरनाथ सिंह, खेदूराम, रवि प्रकाश सिंह, रामाश्रय यादव, विनोद सिंह चुने गए। उपभोक्ता भंडार के सदस्य के रूप में नागेंद्र सिंह, सुमन सिंह व मनोज राम तथा क्रय विक्रय मऊ के सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह, दुर्ग विजय सिंह, हरि, लल्लन सिंह, श्रीकांत सिंह, इंद्रजीत सिंह, चीनी मिल घोसी के सदस्य के रुप में सचिंद्र सिंह, चीनी मिल सठियांव के सदस्य भूपेंद्र सिंह, पीसीएफ के सदस्य रामाश्रय यादव, पीसीयू की सदस्य सोनी, डीसीएफ के सदस्य खेदूराम, अमरनाथ सिंह व इफको के सदस्य उमाकांत सिंह के साथ सहकारी संघ के सदस्य मनीष सिंह, इंद्रजीत सिंह, खेदूराम, कमला सिंह, रामा गिरी, रुपेश पांडेय चुने गए।
सचिंद्र सिंह के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने सहित अन्य निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर श्री राम सिंह, सभासद मुकेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, छेदी सिंह, एडवोकेट लल्लन सिंह, अभय वीर सिंह, कमलेश सिंह, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
बधाई देने बालों में गुफरान भाई, प्रदीप सिंह, डा. अमित सिंह, देवेन्द्र मोहन सिंह, अजय कुमार सिंह, कल्याण सिंह, श्री राम जायसवाल, आशीष जायसवाल आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *