केशव माधव बैजनाथ महाविद्याल में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आयोजन
मऊ। केशव माधव बैजनाथ महाविद्यालय,चक बिलायत, दरगाह मऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के छठे दिन शिविरार्थियों ने मंगलवार को मस्जिद परिसर ,हनुमान मंदिर परिसर की सफाई किया इसके उपरांत ” बेरोजगारी उन्मूलन ” विषय पर एक बौद्धिक गोष्ठी हुई । गोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ कमलेश यादव ने किया उन्होंने कहा कि हमें जब योग्यता के मुताबिक कार्य नहीं मिलता है तब उसे बेरोजगारी का नाम दिया जाता है। डॉ इंद्रसेन वर्मा ने कहा कि हमें कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ावा देना चाहिए। स्वयंसेवक संदीप ने कहा कि बेरोजगारी आठ प्रकार की होती है संरचनात्मक, अल्प , दृश्य, अदृश्य, खुली, मौसमी, चक्रीय होती है स्वयंसेविका सोनी ने कहा कि हमें कुटीर उद्योगों के प्रकार पर बल देना चाहिए इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य डा० अखिलेश कुमार तिवारी कैलाश शिव शंकर, संदीप, वेद प्रकाश, श्रवण, आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर बृजेश, जयकरण, अमरनाथ, पिंकी, संध्या, नगमा ,सुष्मिता, गुड़िया, कुमकुम, प्रियंका रिंकू ,कविता आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रमेश चंद्र मिश्र ने किया।

