अपना जिला

महिला ने लगाया प्राइवेट बस कर्मचारियों पर चलती बस में गैंगरेप का आरोप

(मो. अशरफ)
मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात वाराणसी से प्राइवेट बस से मधुबन क्षेत्र में अपने घर आने वाली महिला के साथ बस कर्मचारियों द्वारा गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है, उक्त महिला ने आरोप लगाया कि बस कर्मचारियों द्वारा उसे घर पहुंचाने के नाम पर चलती बस में जबरदस्ती सभी बस कर्मचारियों द्वारा गैंगरेप किया गया। बताया जाता है कि पुलिस ने बस ड्राइवर सहित कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है, हालांकि गिरफ्तारी की बात से पुलिस ने अभी तक इनकार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मधुबन थाना क्षेत्र की एक महिला वाराणसी से प्राइवेट बस से अपने घर आने के लिए सवार हुई। उक्त बस वाराणसी से चलकर मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर में देर शाम पहुंचती है, जिसके बाद महिला को वहां से कुछ दूर स्थित अपने घर जाना था। देर शाम में अकेली महिला को अंधेरे व रात का हवाला देकर बस कर्मचारियों ने उसे अपने साथ घर पहुंचाने का झांसा देकर बस में रोक लिए वह फिर बस लेकर निकले। चलती बस में ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान बस ड्राइवर सहित चार लोगों ने महिला को घर पहुंचाने का झाँसा देकर अपने साथ लेकर चले गए। महिला के अनुसार उसके साथ रात में जबरदस्ती उक्त चारो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष मधुबन ने बताया कि उक्त महिला की निशानदेही पर चार लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। जिनके गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, जो संभवत बस कर्मचारी ही बताए गए हैं। हालांकि एक तरफ यह भी बताया गया है बुधवार की सुबह उपरोक्त बस कर्मचारियों सहित जो सवारी भरकर वाराणसी की तरफ जा रही थी जिसे पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए गाजीपुर के बहरियाबाद थाना क्षेत्र में रोककर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *