खास-मेहमान

सकलदीप राजभर को भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी बनाये से क्षेत्र में खुशी की लहर

(अशोक जायसवाल)
बिल्थरारोड, बलिया। बिल्थरारोड विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सकलदीप राजभर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने से लोगों में हर्ष है। भाजपा के गठन के साथ ही पार्टी से जुड़े श्री राजभर के संघर्ष का एक लम्बा इतिहास रहा है। 2002 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में वह सीयर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। भाजपा के लिए लगातार संघर्ष करने वाले व लोगों में काफी लोकप्रिय श्री राजभर को पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी बनने के वे सर्वथा हकदार हैं। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से उन्हे राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने की सूचना के बाद संगठन के लोग उनके नामांकन दाखिल करने के कागजात तैयार करवाने में जुट गये थे।
बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के बिहरा हरपुर निवासी सकलदीप राजभर भाजपा के गठन के बाद ही वे पार्टी से जुड़ गये थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे श्री राजभर राजनीति के साथ ही परिवार का भरण-पोषण के लिए रसड़ा तहसील में रजिस्टर्ड मोहरिल के रूप में कार्य प्रारम्भ किये। हंसमुख व मिलनसार होने के चलते लोगों में वे काफी घुले-मिले थे। इनके स्वभाव के चलते इनके समर्थकों में अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बहुतायत संख्या में हैं। यहां तक कि प्रत्याशी के रूप में विस चुनाव लड़ने के दौरान कई बूथों पर अल्पसंख्यक वर्ग के लोग इनके पक्ष में वोट को लेकर लड़ते देखे गये थे। 1994 में वे अपने गांव के प्रधान भी चुने गये। इस बीच ये भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रहे। श्री राजभर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के भी सदस्य रहे। सन 2002 में भाजपा के टिकट पर सीयर विधानसभा से इन्होने चुनाव भी लड़ा। इस चुनाव में इन्होने पूर्व मंत्री स्व0 शारदानंद अंचल को कड़ी टक्कर दी थी। 2002 के बाद भी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में घर की माली स्थिति होने के बावजूद इनका पार्टी के लिए संघर्ष जारी रहा। हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में बिल्थरारोड विधानसभा के सुरक्षित होने के कारण इन्होने सिकन्दरपुर से टिकट के लिए दावेदारी की थी। टिकट न मिलने के बावजूद वे भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जुटे रहे। पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे श्री राजभर को भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने को उन्हे उनकी पार्टी के प्रति समर्पण का ईनाम माना जा रहा है। उनके राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने से उनके पैत्रिक गांव सहित बिल्थरावासियों में हर्ष की लहर है। रविवार की देर शाम बलिया से बिल्थरारोड पहुंचने पर भाजपाइयों ने उन्हे फूल-मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों में नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, देवेन्द्र कुमार गुप्त, अशोक जायसवाल, विजय सिंह, राजाराम राजभर, सतीश राव, चिंटू सिंह, राजीव जायसवाल, सुभाष जायसवाल, अमर सिंह, अमित जायसवाल, राममनोहर गांधी, आशीष सिंह डम्पू, रामस्वरूप राजभर, मिट्ठू सिंह सहित सैकड़ो प्रमुख रहे। सकलदीप राजभर मंगलवार को अपने शुभचिंतकों के साथ लखनऊ में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *