महिला दिवस पर कोमल बनी दयानन्द बाल विद्या मन्दिर की प्रिंसिपल
● छात्राओं को पढ़ाया महिला सशक्तिकरण का पाठ
● यह सम्मान पाकर मुस्कुरा उठी कक्षा आठ की छात्र
मऊ। महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रशासकों ने विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा कोमल सोनकर को एक दिन के लिए प्रिंसिपल बनाकर विद्यालय में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को पुलकित कर दिया।
नगर के मठियाटोला निवासिनी कोमल सोनकर जो कक्षा आठ में पढ़ती हैं। उन्हें विद्यालय के प्रधानाचार्य की कुर्सी पर जैसे ही बैठने का अवसर मिला। उसके चेहरे खिल उठे।

प्रधानाचार्य बनी कोमल ने सर्वप्रथम यह सम्मान पाकर मुस्कुरा उठी फिर अपनी जिम्मेदारियों का अहसास करते हुए विद्यालय के सभी कक्षाओं का दौरा किया और वहां पढा रहें शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।
साथ ही छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बाबत बातें बताई। उन्होंने यह भी बताया कि, आज के जमाने में आधी आबादी यानी महिलाएं स्वावलंबी बनकर वह सब कुछ कर रहीं हैं। जो पहले वह नहीं कर पाती थी।
इस मौके पर आर्यसमाज के प्रधान उदयप्रताप आर्य, मंत्री अजय आर्य, प्रधानाचार्य मुरली धर के अलावा विद्यालय के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।



