खास-मेहमान

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

● राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा अब जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का शपथ लेंगे। उनके उप राज्यपाल बनने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों शुभचिंतकों में हर्ष का लहर दौड़ गया। पूर्वांचल की राजनीति में अपने दखलअंदाजी देने वाले मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री तथा दूरसंचार मंत्री होते हुए गाजीपुर में विकास की अलख जगा दिए थे ।लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वे पूर्वांचल के बाहुबली नेता मऊ जनपद के सदर विधायक के बड़े भाई अफजाल अंसारी से चुनाव हार गए थे। जिसकी वजह से 2019 के लोकसभा में संसद के गलियारे हुए नहीं पहुंच पाए। लेकिन भारत के राष्ट्रपति ने मृदुभाषी सरल स्वभाव के राजनेता मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाकर पूर्वांचल वासियों को एक नायाब तोहफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *