मऊ में तेज होती जा रही है फीस माफी की आवाज, अभिभावक छात्र एकता मंच के द्वारा चलाया गया हत्याक्षर अभियान
मऊ। सामाजिक कार्यकर्ता राजविजय यादव ने कहा कि प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधकों के द्वारा करोना काल के समय से अब तक की जो बकाया फीस है उसकी वसूली के लिए दबाव डालना शुरू हो गया जब करोना काल में विद्यालय बंद थे और सबसे बड़ी बात यह है कि करोना काल में सारी व्यवस्थाएं बंद होने के कारण पहले से ही परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है ऐसे हालात में विद्यालयों की फीस जमा करना किसी भी एक परिवार के लिए मुश्किल भरा है सरकार और जिला प्रशासन संज्ञान ले प्राइवेट विद्यालयों के द्वारा फीस माफ हो अन्यथा एक बड़ा आंदोलन जनपद में होगा।
पूर्व महामंत्री छात्र संघ रविंद्र कुमार साहनी ने कहा कि 13 मार्च दिन शनिवार को हिंदी भवन-मऊ में 1 बजें आयोजित होगी गोष्टी सभा जिसमें अभिभावक छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता रहेंगे उपस्थित ज्यादा ज्यादा भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित हो यह लड़ाई आपकी है हम आपके साथ मिलकर के लड़ेंगे।
छात्र नेता दीपक चंद्रा ने कहा कि आज जहां मध्यमवर्गीय परिवार करोना काल के बाद जिसकी हालात अभी सुधरी ही नहीं है और स्कूलों से दबाव आना शुरू हो चुका है कि बच्चों की फीस जमा हो सबसे बड़ा सवाल है कि मध्यम वर्गीय परिवार फीस कहां से जमा करेगा सरकार वर्तमान समय में परिस्थितियों को देखते हुए मध्यम वर्गीय परिवार के साथ खड़े होने का काम करें अन्यथा हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने में उपस्थित जनार्दन यादव जिलाध्यक्ष युवा शक्ति संघ,गगन कुमार,संगम राज, भीमसेन यादव, ओसामा अंसारी, विक्की कुमार, सोनू कुमार, विजय बहादुर साहनी,रवि प्रकाश यादव, शिव शंकर कुमार, पंकज यादव ,अमित गोण पूर्व छात्र महामंत्री ,बलवंत यादव,भोलु दुबे ,गोलु, खालिद खान, नौसाद अहमद, राजनयन कुमार,अभिषेक,सुनील अन्य युवा नेता उपस्थित रह हैं

