मऊ की बेटी निक्की व जूली के बेहतरीन प्रदर्शन से 11 वीं आल इंडिया सब जूनियर महिला अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता में UP को मिला ब्रोंज मेडल
मऊ। सिमडेगा झारखंड में 11 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता 2021 8 मार्च से 18 मार्च तक चला। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों की टीमों में मऊ की दो बेटियां ने हॉकी खिलाड़ी के रूप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद सहित प्रदेश का नाम रौशन किया।
नगर के चांदमारी इमिलिया निवासी निक्की सिंह पुत्री वीरेंद्र सिंह व सहादतपुरा निवासी जूली भारद्वाज पुत्री शंभू भारद्वाज ने अपने राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए, अपने प्रदेश को कई सालों बाद मेडल दिलाने में काबिलियत दिखाया। इस प्रतियोगिता में भारत के कुल 22 राज्यों ने महिला हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसके फल स्वरूप उत्तर प्रदेश को ब्रोंज मेडल (3rd प्लेस) मिला।
मऊ की दोनों बेटियों ने डॉ भीमराव स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में प्रैक्टिस करती हैं। उनके इस सफलता से स्टेडियम में सभी खिलाड़ी खुशी से फूल माला एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाए और स्टेडियम के जूनियर बच्चों को अपने मेहनत और लगन के बारे में बताया।जिसका श्रेय अपने परिवार जनपद एवं मऊ हॉकी के ओमेंद्र सर, संजय सर तथा सुनील सर को दिया।




