भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
मऊ। स्वंयसेवी संस्था भारत विकास परिषद मऊनाथ भंजन मऊ के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को नगर के एक प्लाजा में संस्था का स्थापना दिवस समारोह हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य अवसर पर संस्था के विभिन्न प्रकल्पों द्वारा सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया कर सम्मानित किया गया तथा संस्था के भावी कार्यक्रमो एवं संकल्पो पर विस्तार से चर्चा की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अलका राय ने की तथा कई सत्रों में विभाजित समारोह का संचालन अर्चना कपूर, नुपुर अग्रवाल, रवीश तिवारी, प्रकाश जैन व विशाल पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभम् करोति कल्याणम् गीत के साथ हुआ। भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश मिस्रा एवं प्रान्तीय अध्यक्ष सुदीप टंडन के साथ अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। नगर एवं जनपद के सुधी एवं सम्भ्रान्त जन से खचाखच भरे सभागार में संस्था के कलाकारों, गायको एवं वक्ताओं ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से समारोह को ऐसी भव्यता प्रदान की कि स्रोता गण मंत्र मुग्ध हो गये। रवीश तिवारी ने कविता पाठ किया साथ ही समस्त प्रकल्पों का पावर पवाईंट प्रजेंटेशन किया, प्रकाश जैन ने भारत को जानो प्रकल्प पर विस्तृत चर्चा की, रामनरेश पाण्डेय ने अज्ञात शव अंत्येष्टि प्रकल्प पर विस्तृत जानकारी दी, बेटी बचाओ बेटी पढाओ प्रकल्प के अंतर्गत बेटियों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर एस.एन.राय एवं नितेश ने शिवतांडव गाया जिस पर नृत्य रोहित ने किया डॉक्टर अलका राय ने राग यमन पर फिल्मी गीतो का संकलन प्रस्तुत किया, कवियत्री मधु राय ने कविता और गजल गाया, विशाल पाण्डेय लोक भजन प्रस्तुत किया। धन्यवाद प्रकाश नुपूर अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर एस.एन.खत्री, डॉक्टर गंगा सागर सिंह, डॉक्टर अश्विनी मिश्रा, डॉक्टर अशोक वर्मा, डॉक्टर कन्हैया लाल झा, डा. कमलेश राय, डा. रामनिवास राय, डा. चंद्र प्रकाश राय, राजीव जौहरी, उमाशंकर ऊमर, मुरली, जावेद शकील, दीपक सिंह समेत तमाम सम्भ्रान्त जन उपस्थित थे।

