भाजपा ने भ्रष्टाचार, सरकारी दबाब, भयादोहन और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का खुला प्रयोग कर जीता राज्य सभा : अतुल अनजान
दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने बताया कि हाल ही के राज्य सभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीटों को जीतने के लिए भ्रष्टाचार, सरकारी दबाब, भयादोहन और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों का खुला प्रयोग किया गया है। इन कर्मो ने भाजपा की एक अलग किस्म की पार्टी होने के दावे की कलई खोल कर रख दी। श्री अनजान ने प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य वामपंथी दलों एवं राज्य स्तरीय दलों ने गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा उप चुनावों में भाजपा को हरा दिया। उन्होंने कहा कि बौखलाहट में सपा-बसपा सहयोग को तोड़ने के लिए राज्य सभा चुनाव में धनशक्ति का खुला प्रयोग कर बसपा के दो विधायक तोड़े गए और दो को जेल से आने पर रोका गया जिससे भाजपा जीत गई। कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अनजान ने आगे कहा कि लोक सभा उपचुनाव में हुई गैर भाजपा दलों की एकता को 2019 लोक सभा चुनाव के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।
