अपना जिला

भाजपा नेता ने प्राथमिक पाठशाला व जूनियर हाईस्कू के पठन पाठन एवं मिड डे मील का किया निरीक्षण

घोसी/मऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गोरखपुर क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार गुप्त ने गुरुवार को प्राथमिक पाठशाला सोमारीडीह तथा जूनियर हाईस्कूल पकड़ी बुजुर्ग में जन संपर्क के दौरान पठन पाठन एवं मिड डे मील की जानकारी लेने कार्यकर्ताओं के साथ अचानक पहुंचे।
शिक्षा क्षेत्र घोसी से जुड़े प्राथमिक पाठशाला सोमारीडीह में मिड डे मील के बारे में बच्चों से पूछे जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष को बच्चो ने नियमित भोजन मिलने की बात स्वीकार की ।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने बच्चों को दिये जाने वाले मीड डे मील के भोजन का स्वयं टेस्ट किया ।पंजीकरण के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति 75 में 58 की थी ।विद्यालय परिसर में स्थित शौचालय के उपयोग न होने के कारण अंदर एवं बाहर गन्दगी थी ।स्कूल की चहारदीवारी व गेट न होने से विद्यालय भवन व पानी पीने की मशीनों के साथ छेड़छाड़ होने की शिकायत मिली ।स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में दो सहायिका तथा दो कार्यकत्री नियुक्त हैं।मौके पर एक सहायिका एवं एक कार्यकत्री उपस्थित मिली तथा एक सहायिका एवं एक कार्यकत्री अनुपस्थित थी ।75 बच्चों के सापेक्ष 10 ही बच्चे उपस्थित थे ।शिक्षा क्षेत्र बड़राव अंतर्गत पकड़ी बुजुर्ग स्थित जूनियर हाईस्कूल के कक्षा 8वीं के छात्र छात्राओं से मिड डे मील के बारे में पूछे जाने पर महीने में कम से कम दो दिन भोजन न मिलने की बात स्वीकार की। प्राथमिक विद्यालय सोमारीडीह की चहारदीवारी बनाये जाने ,शौचालय को ठीक किये जाने, आंगनबाड़ी केंद्र पर अनुस्थित सहायिका एवं कार्यकत्री के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ जूनियर हाईस्कूल पकड़ी बुजुर्ग में मिड डे मील नियुक्त न दिये जाने की घटना की जाँच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही हेतु जिलाबेसिक शिक्षाधिकारी से वार्ता किया ।इस अवसर पर डॉक्टर नागेन्द्र सिंह ,अम्बिका यादव ,दिनेश शर्मा, रमेश विश्वकर्मा ,हरेंद्र राजभर ,विद्यासागर शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *