राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन
मऊ। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय पोषण माह में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी के द्वारा संचालित राजकीय यूनानी चिकित्सालय एवं योग वेलनेस सेण्टर कासिमपुर-मऊ द्वारा आयुष आपके द्वार कैम्प का आयोजन जहनियांपुर गांव में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों साध्य एवं असाध्य रोग से पीड़ित रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं रोग निदान किया गया एवं कुछ गंभीर रोगियों को उच्चीकृत केन्द्रों पर रेफर कर दैनन्दिन योगाभ्यास जैसे मुद्रा,यम नियम, प्राणायाम,आसन, सूक्ष्म व्यायाम, अख़लात सिद्धांत तथा प्राकृतिक उपचार बताए गए एवं निरापद यूनानी औषधियों का नि:शुल्क वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम शमसुद्दीन अंसारी के निर्देशन में प्रभारी इकराम मुस्तफा,योग इंस्ट्रक्टर विश्वा गुप्ता, योग असिस्टेंट राजन विश्वकर्मा एवं अब्दुल अली के द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्र की गेमचेंजर योजना “आयुष्मान भारत” एवं “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के बारे में लोगों को जानकारी भी दी गई, इस दौरान ग्राम प्रधान डुक्कू यादव, बिकानु, मुसाफिर, जितेंद्र राजभर के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित होकर आयुष चिकित्सा से स्वास्थ्य लाभ उठाए।


