अपना जिला

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय की टीम में भी चौथी बार मिला आनन्द प्रताप को महामंत्री का प्रभार

◆ संतोष सिंह को भी चौथी बार जिला उपाध्यक्ष का कमान

◆अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्ता व विजय राजभर को भी महामंत्री की कमान

(आनन्द कुमार)

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के नए जिला कार्यसमिति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने अपनी मुहर लगा दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने मऊ जनपद की नयी कार्यसमिति की सूची पर अपनी सहमति जताते हुए उसे जारी भी कर दिया है। रविवार को जारी हुई सूची में आठ उपाध्यक्ष सहित चार महामंत्री, 8 मंत्री, एक कार्यालय मंत्री, व एक पद कोषाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी बनाये गये है। जिसमें आनन्द प्रताप सिंह चौथी बार मऊ जनपद के महामंत्री बनाए गये हैं। महामंत्री पद पर इसके अलावा अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्ता व विजय राजभर को कमान सौंपी गयी है।


वहीं जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर गणेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, छोटू प्रसाद, रामाश्रय मौर्य, संतोष राय, श्रीमती संगीता द्विवेदी, अनिल यादव व बेचू सिंह को मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार मंत्री के रूप में रविंद्र सिंह, राकेश मिश्रा रेयावं, भारत भीम जनार्दन चौहान, विनय कुमार, प्रशांत गुप्ता, मुन्ना राजभर, श्रीमती नीलम सर्राफ व राजीव जौहरी को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री के रूप में नीरज राही व मीडिया प्रभारी के रूप में कृष्ण कांत राय को दुबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद नई टीम को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। उधर जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने नई टीम को बधाई देते हुए अपील की है कि वे पार्टी की नीतियों के साथ साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार के नीतियों के प्रचार-प्रसार में तन मन से लगकर पार्टी को और गति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *