अपना जिला

मऊ में अटल जी की अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर किया नमन्

मऊ। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर उपेन्द्र तिवारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने रतनपुरा के रास्ते होते हुए जनपद में प्रवेश किया, रतनपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजली देने के साथ ही यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इसके  बाद अस्थिकलश यात्रा का रास्ते मे हलधरपुर, पहसा, सिकठिया मोड़, बलिया मोड़ पर भी स्कूली छात्रों व अन्य संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा के गाय घाट मंदिर पहुंचने पर अमरनाथ सेवा समिति ने पुष्पवर्षा कर अस्थि कलश का स्वागत किया तथा साथ ही गाय घाट का नाम परिवर्तित कर शान्ति कुन्ज अटल घाट रखने का प्रस्ताव अमरनाथ सेवासमिति की तरफ से प्रदीप सिंह व एडवोकेट अजय कुमार सिंह, आनंद सिंह आदि ने रखा।
अस्थि कलश यात्रा तदोपरांत भाजपा कार्यालय होते हुए सिंधी कालोनी के रास्ते मुख्य चौक, गोला बाजार होकर मिर्जाहदीपुरा के रास्ते आज़मगढ़ की तरफ बढ़ चली। बाजार में फाटक, सिंधी कालोनी, चौक इत्यादि जगहों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता अटल जी को याद करते हुए भावुक हो गए। युवा कार्यकर्ता अटल जी की याद में नारे लगाते हुए साथ साथ चल रहे थे ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी व अन्य सामाजिक संगठनों के लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *