अपना जिला

बेटियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है सरकार : विजय राजभर

मऊ। जिले में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जनपद के विभिन्न हिस्सें में अलग-अलग संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम विधायक विजय राजभर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक विजय राजभर ने कहा कि बेटियों का सम्मान हर परिवार में होना चाहिए। हम अपने बेटे बेटियों में अन्तर न समझें। कहा कि भ्रूण हत्या होने से बेटियों की संख्या में कमी हुई है। इसलिए भ्रूण हत्या के दोषी अगर पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है। विनीता पाण्डेय सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा बताया गया कि जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तथा अन्य स्थानों पर मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का कार्यक्रम किया जा रहा है। महिला का सम्मान किया जाना हम सबका परम दायित्व है।

डा.नम्रता श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं के जागरूकता के क्रम में बताया कि देश के इतिहास में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं का भी अहम भूमिका रही है। कहा कि क्या नहीं कर सकती है बेटियां बस जरूरत है तो उन्हे समाज में आगे लाने की। उनका समाज में सम्मान करने की। महिला कास्टेबल यादव सरोज द्वारा बेटियों महिलाओं के बचाव हेतु अनेको प्रकार के टिप्स बताये गये। उन्होने कहा कि किसी भी दशा में डरे नहीं खुलकर सामना करें। डा.अल्का राय द्वारा महिलाओं के सम्मान में बताया कि किसी भी कार्य का शुभारम्भ करने के लिए बेटियों के सहयोग से ही किया जाता है इस लिए समाज में बेटियों तथा महिलाओं का सम्मान अति आवश्यक है। कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना सोनीधापा इण्टर कालेज के बच्चियों द्वारा, गनेश वन्दना एवं लघु नाटिका बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं अमृत पब्लिक स्कूल की बच्चियों द्वारा, पेन्टिग रंगोली रागिनी भारती, श्वेता, सपना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सोनीधापा बालिका इण्टर कॉलेज की आर्ट विषय की शिक्षिका वीना गुप्ता ने महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए एकजुट होने पर भी बल दिया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक एवं विकास दल विभाग द्वारा महिलाओं के शारीरिक एवं मांनसिक विकास हेतु मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री दी गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, रेनू पाण्डेय, सोनीधापा बालिका इण्टर कॉलेज की आर्ट विषय की शिक्षिका वीना गुप्ता, समाज सेविका पूजा राय, नीलम सर्राफ, अर्चना बरनवाल, अर्चना राय, संध्या राय, मीरा यादव, सुनीता, अंजली राय, अनीता चैरसिया, रूचिका मिश्रा सहित हजारों की संख्या में महिलाएं एवं विद्यालयों की बच्चियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *