रचनाकार

बस यही अच्छी खबर है कि हम जिंदा है

सन्तोष कुमार वर्मा “कविराज”

बस यही अच्छी खबर है
कि हम जिंदा है
जीने की जद्दोजहद है
जिएं चले जायेंगे
जिंदगी की अंतिम
स्वांस तक
लड़ते चले जायेंगे
आंखों में अश्क है
उनके लिए
जिन्हें हम खो चुके
ईश्वर से प्रार्थना है
उनके लिए जो अस्वस्थ हैं
और उनके लिए जो स्वस्थ हैं
वो ऐसी परिस्थिति में अस्वस्थ न हों
जो हो गए हैं अस्वस्थ
वो रखें जीवित अपनी जिजीविषा
जो है बिलकुल स्वस्थ
वो भरें दूसरों में साहस और हिम्मत
ताकि इस विकराल संकट
से हम जल्द से जल्द उभर सके।

कविराज कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *