पोखरी के पट्टे का विरोध कर ग्रामीणों ने किया तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। तहसील क्षेत्र के मलकौली ग्राम पंचायत के चक हबीबुल्लाह के प्रधान गणेश गुप्त के नेतृत्व में गिरिश गुप्त, बाबूराम, राजेश सिंह, प्रदीप सिंह, जीत बहादूर सिंह, रमेश चंद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देते हुए शिकायत किया कि गांव में स्थित ताल में लोगों की निजी भूमि धरी भी है ।और इसी के आधार पर सभी उसमें मछली पालन करते हैं। लेकिन बगैर पैमाइश के ही प्रशासन की मिलीभगत से उसका पट्टा करने की साजिश किया जा रहा है। इससे भविष्य में विवाद उत्पन्न होने की पूरी समस्या है। इतना ही नहीं ताल व पोखरी के निलामी के लिए टेंडर प्रकाशन को भी गोपनीय रखने का आरोप लगाते हुए पुरे प्रकरण के जांच की मांग किया है।

