अपना जिला

पेट्रोल, डीजल, गैस की मंहगाई व केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध सपा जनों का धरना

मऊ। देश प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल, डीजल, गैस की मंहगाई के चलते केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को मऊ जनपद के सदर तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जुलूस निकालाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे नारा लगाते हुए सपाजनों की फौज लेकर तहसील मुख्यालय पंहुचकर वहां धरना-प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी व सी ओ सीटी के माध्यम से यूपी के राज्यपाल को ज्ञापन दिए।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी, जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, शिव प्रताप यादव मुन्ना, कुद्दुस अंसारी, योगेश तिवारी, जहीर सेराज, संजय चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती शोभा श्रीवास्तव व पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहयोगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *