अपना जिला

बाबू शिव शंकर सिंह की जयंती व पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रतनपुरा/मऊ। स्थानीय मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सुरी रतनपुरा में सोमवार को बैठक कर श्रद्धांजलि सप्ताह का विविध कार्यक्रम का रूपरेखा बनाया गया। जिसमें जयंती समारोह, श्रद्धांजलि सभा, पौधरोपण एवं श्रद्धेय बुजुर्ग जन सम्मान तथा युग गौरव बाबू शिव शंकर सिंह की पुण्यतिथि को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक एवं सहकारिता आंदोलन के प्रणेता शिव शंकर सिंह की पुण्यतिथि व जयंती की पूर्व संध्या पर 11 सितंबर 2018 को दीपालय कान्वेंट स्कूल रतनपुरा प्रातः 10: 00 बजे, श्री गांधी इंटर कॉलेज छिछोर प्रातः 11: 00 बजे, 12 सितंबर 2018 को मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुडसुरी रतनपुरा, 13 सितंबर 2018 को कुंवर सिंह पीजी कॉलेज बलिया और उसी दिन सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर 1: 30 पर दयानंद इंटर कॉलेज इटैली रतनपुरा पर आयोजित किया जाएगा। ‌‌

समस्त कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री डॉक्टर सुधा राय होंगी। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह करेंगे। इस बैठक में डॉ सुरेश सिंह प्राचार्य, नरेंद्र देव यादव, प्रभुनाथ वर्मा, डॉ अजय राय, वीरेंद्र कांत सिंह, डॉक्टर आर.वी. सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, रमेश सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *