अपना जिला

पुलिस उत्पीड़न के विरोध में इंकलाबी कामगार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल SP से मिला

मऊ। इंकलाबी कामगार यूनियन , मऊ के संयोजक अरविंद मूर्ति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मऊ नगर पालिका के युवा और सक्रिय सभासद अल्तमश अंसारी का पुलिस द्वारा लगातार किए जाने वाले उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर से मिलने एसपी ऑफिस पहुंचा जिसमे मांग यह की गई की अल्तमश अंसारी अपने छात्र जीवन से ही सेवा भाव रखते हैं और स्टूडेंट्स की सेवा के साथ साथ समाज के जरूरतमंदों की मदद में निरन्तर गतिशील रहते हैं गत दिनों से ज़िला प्रशासन द्वारा उनके विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है और उनका सम्बन्ध मुख्तार अंसारी गैंग से जोड़कर उनकी गरिमा और सामाजिक हैसियत के साथ भद्दा मज़ाक किया का रहा है जिससे शहर के तमाम बुद्धि जीवी वर्ग और छात्र मर्माहत हैं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और सच्ची मुच्ची पत्रिका के संपादक अरविंद मूर्ति ने कहा कि सामाजिक सेवा और राजनीतिक रूप से कभी भी अल्तमश अंसारी का सम्बन्ध मुख्तार अंसारी से नहीं रहा बल्कि वह तो मुखर होकर २०१२ से निरन्तर उनके विरोध में कार्य किया है सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने बताया कि ऐसे सामाजिक व्यक्ति को राजनीतिक द्वेष के तहत फसाया जा रहा है इसकी प्रशासन को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए ताकि किसी भी बेकसूर के जीवन का खिलवाड़ न बन सके फखरे आलम सभासद ने कहा कि क्षेत्र में अल्तमश अंसारी जैसे अति सक्रिय समाज सेवक की नितांत आवश्यकता है अगर ऐसे लोगों को दबाया जाएगा तो समाज सेवा के लिए आगे आएगा कौन ? मुख्य सचिव के मऊ दौरा के कारण प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात एडिशनल एसपी से मुलाकात हुई
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्यत अरविंद मूर्ति,अर्चना उपाध्याय, कामरेड वीरेंद्र सिंह, बसन्त कुमार, मोहम्मद कासिम सामाजिक,सभासद फखरे आलम, सभासद नसीम,विनोद कुमार इत्यादि लोग शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *