मऊ प्रशासन

मोख्तार के करीबी का ग्रीन जोन में बना बूचड़खाना प्रशासन ने गिराया

मऊ। संगठित अपराध/अपराधियों के विरूद्ध जनपद मऊ पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 28.08.20 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बन्धा रोड स्थित ग्रीन लैण्ड पर मोख्तार अंसारी अपराधिक गिरोह के संरक्षण में बनाया गया अवैध स्लाटर हाउस को जनपद मऊ पुलिस-प्रशासन द्वारा नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर गिराया गया।
यह भी उल्लेखनीय है कि अवैध स्लाटर हाउस के विरूद्ध मऊ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उक्त स्लाटर हाउस के संचालन में सलिप्त अपराधियो के विरूद्ध वर्ष 2019 में मु0अ0सं0 317/19 धारा 153ए
, 420, 429 भादवि0 11 पशुक्रूरता अधिनियम, 7/8 पर्यावरण अधिनियम का अभियोग 25 लोगों के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसमें मुख्य 08 अपराधियों के विरूद्ध वर्ष 2020 में गैगेस्टर की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरूद्ध धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट (संपत्ति जब्तीकरण) की कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त स्लाटर हाउस माफिया मोख्तार अंसारी गिरोह के सरक्षण में बनाया गया था जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रूपये थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *