पुलिया टूटने से टूटा दर्जनों गाँव का संपर्क
(पवन पाण्डेय मधुबन)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दरगाह सिकड़ीकोल मार्ग जो बैरिसाथ, खजुहा, नुरुल्लाह पुर, भैसहां, सिकड़ीकोल, सेमरा जैसे दर्जनों गावं का मधुबन – दोहरीघाट मुख्य मार्ग से जोड़ने का इकलौता संपर्क मार्ग है । गुरुवार की रात्रि उसकी एक पुलिया पानी के तेज बहाव के कारण टूट के बह गया और सड़क दो भागों में बंट गयी जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया । पिछले साल भी अगस्त – सितम्बर में हुई लगातार बारिश से इस मार्ग की एक पुलिया पूरी तरह टूट कर पानी में बह गयी थी । हालांकि इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा लोगों के आवागमन के लिये मिट्टी एंव ईंट के टुकड़े डाल किसी प्रकार से आवागमन को बहाल कर दिया गया था मगर स्थाई पुलिया अब तक नहीं बनीं । जबकि एक बार पुनः इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है देखना यह है कि क्या फिर से लोगों को आश्वासन ही मिलता है कि पुलिया निर्माण की दिशा में कुछ प्रगति होती है । वैसे तो फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती इस मार्ग पर अस्थाई बिकल्प के सहारे आवागमन बहाल करने की है ।

■ भाजपा नेता ने ली सुधी…
मधुबन । शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोगों को पुलिया टूटने की सुचना मिली तो मौका पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने इसकी सुचना उपजिलाधिकारी से लगायत लोक निर्माण विभाग को भी दी मगर मौका पर कोई नहीं पहुंचा । दोपहर में भाजपा नेता भरत भैया की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता पहुँचे और वहाँ की स्थिति का आकलन किया । भाजपा नेता द्वारा जिलाधिकारी मऊ एंव लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर अस्थाई रूप से ही सही मगर इस मार्ग पर आवागमन बहाल किये जाने की वयवस्था करने को कहा गया जिसपर विभागीय एक्सईएन ने भरोसा दिलाया कि अगले एक दो दिनों में इस मार्ग पर पाइप एंव ईंट मिट्टी डाल आवागमन को बहाल कर दिया जायेगा । पुलिया निर्माण का प्रपोजल पिछले साल ही भेजा जा चूका है, स्वीकृत होते ही स्थाई निर्माण शुरू हो जायेगा । वहीं भरत भैया ने बताया कि पुलिया निर्माण के प्रपोजल को अविलम्ब स्वीकृत कराने के लिये शासन स्तर पर वार्ता हो रही है जल्द ही पुलिया निर्माण की कवायद शुरू होगी। ग्राम प्रधान प्रशान्त गुप्ता, सभासद आलोक मल्ल, जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह गुड्डू, मनोज चतुर्वेदी, मनोज सिंह, बबलू ठठेरा आदि रहें ।
