अपना जिला

पुरस्कार की धनराशि रू 5 हजार से बढ़ाकर रू 25 हजार की गयी

मऊ। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि 03 दिसम्बर, को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों/स्वनियोजित दिव्यांगजन, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी, सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/सर्वश्रेष्ठ संस्था, प्रेरणास्त्र्रोत, सृजनशील दिव्यांग बालक/बालिका, दिव्यांग खिलाड़ियों, दिव्यांगजन हेतु बाधारहित वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। पुरस्कार की धनराशि रू0 5000 से बढ़ाकर रू0 25000 कर दी गयी है। इच्छुक व्यक्ति द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त प्रपत्रों के साथ 15 जुलाई, 2021 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कलेक्ट्रेट कैम्पस, कमरा नं0-12 मऊ में जमा किये जायेंगे।
उक्त आशय की जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा दी गयी।
           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *