अपना जिलाखास-मेहमान

निमोनिया में बेहद कारगर है होमियोपैथी : डा0 अरविंद

● हर दो मिनट में एक बच्चा चढ़ रहा निमोनिया की भेट : डा0 नम्रता श्रीवास्तव

मऊ। विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर गाजीपुर तिराहा स्थित होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नम्रता श्रीवास्तव के आवास पर निमोनिया, कारण, लक्षण, इलाज व बचाव के उपाय विषय पर जनजागरूक्ता गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि मौसम में बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है । दिन में तेज धूप के साथ गर्मी व रात ढलते ही काफी ठंडी,सर्दी बढ़ रही है ऐसे में निमोनिया का प्रकोप बहुत बढ़ जाता है । आम धारणा रहा है कि यह केवल बच्चों को होती है मगर यह किसी भी उम्र को हो सकता है । हां यह जरूर है कि नवजात शिशु बच्चों व बूढ़े लोगों को ज्यादा होती है । यह इन्फेक्सन के कारण होता है । अकेले अपने हिन्दुस्तान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग हर साल इसके चपेट में आते हैं और इनमें से लगभग 2 लाख बच्चे मौत के सिकार हो जाते है। समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो सिघ्र ठीक हो सकता है । लगातार खाँसी, साँस फूलना, हरा पीला बलगम और वो भी बड़े मुश्किल से निकलता है। खाँसते- खाँसते दम घुटने लगता है । ओठ नाखून व चेहरा नीला पड़ने लगता है । छाती में व पेट के निचले हिस्से में दर्द होना । बूखार पसीना कंपकपी, भूख की कमी, दूध पीने में काफी दिक्कत इत्यादि से इसे पहचाना जा सकता है । ठंडी हवा ठंडा पानी व भरपूर कपड़ों का न पहनना , गंदे हाथों से छूना। गीले कपड़े देर तक पहने रहना इत्यादि निमोनिया की प्रमुख वजह है।
जिला अस्पताल मऊ की महिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नम्रता श्रीवास्तव ने बचाव के उपाय बताए और कहा कि ठंडी हवाओं से बचाव, ठंडा पानी ठंडी दूध व ठंडा भोजन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए । बच्चे की गीली चढ्ढी विस्तर इत्यादि को समय से चेंज करना चाहिए । भरपूर कपड़े पहनाना चाहिए । गर्म पानी से पोछना या स्नान कराना चाहिए। यथा संभव धूप स्नान कराना चाहिए । सर्दी जुकाम खाँसी बुखार की स्थिति में तुरंत  चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए ।निमोनिया या बार-बार होने वाले निमोनिया में होमियोपैथिक इलाज बेहद कारगर है। उक्त अवसर पर राम विजय प्रफूल्ल खरवार हरिनारायण पांडेय प्रियंका राय इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *