छठ पर्व पर डीएमके ने किया एक दिन का अवकाश
मऊ। छठ पर्व के मद्दे नजर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने स्थानीय अवकाश घोषित करते हुए जनपद के समस्त नर्सरी से लेकर प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेजों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्देश दिया है।
यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ केसी भारती ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी सरकारी व गैर सरकारी कान्वेंट, मिशनरी, मदरसा, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर प्राथमिक स्कूल, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट व डिग्री कालेज दिनांक 13 नवंबर 2018 को बंद रहेंगे।

