खास-मेहमान

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर का अभूतपूर्व स्वागत

बिल्थरारोड/ बलिया। भाजपा के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के पहली बार लखनऊ से चलकर शनिवार को कृषक एक्सप्रेस से बिल्थरारोड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। रामलीला मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में श्री राजभर ने कहा कि पार्टी ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए उन्हे इस पद से सुशोभित किया है। कहा कि बिल्थरारोड क्षेत्र के विकास व कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वे सदा समर्पित रहेंगे। कहा कि मोदी जी व योगी जी द्वारा देश व प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाया जा रहा है। कहा कि वे भी पार्टी के निर्देशानुसार लोगों की भलाई व क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे। उन्होने क्षेत्र की जनता द्वारा उन्हे दिये गये सम्मान पर आभार जताया।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जो उत्साह नजर आया था वह उत्साह एक बार फिर उस समय नजर आया जब राज्यसभा सांसद के लिए सकलदीप निर्वाचित हुए। उनके आगमन की खबर से उत्साहित कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह से ही नगर को पोस्टर व बैनर से पाट दिये थे। शनिवार को कृषक एक्सप्रेस से सांसद के बिल्थरारोड पहुंचने की खबर से हजारो समर्थक गाजे-बाजे के साथ उनके स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गये थे। ट्रेन के आते ही कार्यकर्ता उनकी तरफ दौड़ पड़े तथा उन्हे फूल मालाओं से लाद कर भारत माता व पार्टी की जयकार करने लगे।

स्टेशन से बाहर आते ही उन्हे एक खुली जीप में बैठाकर रामलीला मैदान की ओर रवाना हो चले। नगर में उनके काफिले का व्यवसायिक वर्ग ने भरपूर स्वागत किया। रामलीला मैदान में हुए सम्मान समारोह में भाजपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह व विनय सिंह ने उन्हे गदा व मुकुट भेट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, भरत भैया, प्रमोद सिंह, सरयू प्रसाद कन्नौजिया, देवेन्द्र गुप्ता, विनय सिंह, मकसूदन सिंह, रमाशंकर गुप्ता, झारकण्डेय सिंह, अमीर चंद गुप्ता, चंदन सिंह, लोहा सिंह, आत्मा राजभर, भोलू जायसवाल, राजीव जायसवाल, राम सिंह पटेल, गुलाब चंद गुप्ता, प्रवीण नारायण, ओमप्रकाश गुप्ता, रामबहादुर राजभर,, पटेल जी, फिरोज गांधी, धर्मन्द्र सोनी, प्रवीण वर्मा, पिक्की वर्मा, सतीश गुप्ता, सुशील मौर्या, सतीश राव अंजय, दीपक कन्नौजिया, पंकज मिश्रा, राजाराम राजभर, रामस्वरूप राजभर, बिन्नू वर्मा, देवनंदन, अनूप जायसवाल, प्रशांत सिंह, प्रशान्त कुमार मंटू सहित हजारो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *