सनबीम स्कूल, मऊ को मिला बेस्ट एनुअल फंक्शन का अवॉर्ड
मऊ। वाराणसी, लहरतारा में सनबीम एडुसर्व के तत्वाधान में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सनबीम स्कूल, मऊ को बेस्ट एनुअल फंक्शन का अवॉर्ड और विद्यालय की अध्यापिका संगीता सिंह को बेस्ट टीचर का अवार्ड दिया गया। सनबीम स्कूल, मऊ में विगत 27 नवम्बर को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने नवरस थीम की प्रस्तुति की थी। इस कार्यक्रम को अभिभावकों ने भी बहुत सराहा था जिसके बाद वृहस्पतिवार को सनबीम मऊ को वाराणसी लहरतारा में बेस्ट एनुअल फंक्शन का आवॉर्ड मिला। सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने कहा कि ये अवार्ड बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से हमें प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य है, कि हम मऊ शहर और यहां के बच्चों में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास कर उन्हें भविष्य के लिए पूर्णतया तैयार करें। विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने बताया कि विद्यालय के किसी भी आयोजन को सफल बनाने में बच्चों, अध्यापकों समेत समस्त सनबीम परिवार का पूरा योगदान होता है। हमारी यही कोशिश होती है कि हम बच्चों का सर्वांगीण विकास करें और उन्हें एक ग्लोबल सिटिज़न बनाये। हमारा आगे भी यही प्रयास होगा कि सनबीम मऊ के माध्यम से उच्च कोटि का कार्यक्रम की प्रस्तुति करें साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी बच्चे विद्यालय का नाम रोशन करें।

