अपना जिला

नगर पंचायत मधुबन में BJP नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धि

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । योगी सरकार के सफल चार साल पुरे होंने का दावा करतें हुए भाजपा नेताओं ने मधुबन नगर पंचायत के पानी टंकी परिसर में आयोजित समारोह के दौरान सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान व्यापारी,मजदूर, नौजवान सभी को लाभ मिला ।चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं का सीधा लाभ पात्रों तक पहुँच रहा है । कार्यक्रम को सभासद आलोक मल्ल, राहुल दीक्षित, अमित गुप्ता ने सम्बोधित करतें हुए सरकार की उपलब्धि को बताया । इस अवसर पर धनंजय पाण्डेय, लालबहादुर मल्ल, विनोद मद्धेशिया उर्फ रिंकू ,डब्बू चौधरी, मनोज गुप्ता आदि रहें । दूसरी तरफ विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा बंटी राय ने कहा कि भाजपा में ही सर्व समाज के हितों की रक्षा सम्भव है । उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *