पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने को शिकायत
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के चक फरोल में पोखरी पर अतिक्रमण किए जानें से उस दिशा से बहने वाले नाली व बरसात के पानी का बहाव बंद हो ने से क्षुब्ध एक दर्जन ग्रामीण राशिद उस्मानी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने की माँग किया है । बतादे कि सालों से गाँव का ही एक व्यक्ति पक्का मकान बना कर पोखरी पर अतिक्रमण कर लिया । प्रशासन से शिकायत के बाद भी अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया ।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार फरमान जारी करते हुए पोखरियों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है । बावजूद तहसील प्रशासन संवेदनहीन बनी हुई है ।

