अपना जिला

नगर पंचायत मधुबन में अवैध वसूली से परेशान है वाहन चालक

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।  नगर पंचायत के सृजन के बाद वाहन संचालकों से टैक्स वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 के सितम्बर माह से 31 मार्च 2020 तक 19 महीनों के लिए स्टैंड का ठेका आवंटित किया गया था । निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी कुछ लोगों द्वारा सवारी वाहन संचालकों से दबंगई के बल पर रंगदारी टैक्स वसूला जा रहा है । जिससे सवारी ढोने में लगे जीप संचालक व आटो संचालको को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है ।तथा ये आक्रोशित हैं । इनका कहना है कि जबरदस्ती हम लोगों से स्टैंड शुल्क वसुला जा रहा है । जबकि इस समस्या के बावत अधिशासी अधिकारी व स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई गई। लेकिन ये संवेदनहीन बने हुए हैं । जिसके चलते रंगदारी टैक्स वसूल कर रहें लोगों का मनोबल सर चढ़ कर बोल रहाँ है । इस मामलें में उपजिलाधिकार लालबाबू दुबे का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं था । अब प्रकाश में आया है । मामले की जांच कराते हुए रंगदारी टैक्स वसूल कर रहें लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *