अपना जिला

न्याय के लिए थानें का गणेश परिक्रमा करने को विवस है फरियादी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । सरकार पीड़ितों को न्याय देने के लिए तहसील व थाना समाधान दिवसों का आयोजन कर फरयादियों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान करने का फरमान जारी किया है । लेकिन स्थानीय पुलिस के संवेदनहीनता के चलते फरयादियों की समस्या समाधान तो दूर गंभीर मामलों में भी पीड़ित न्याय के लिए भटकते नजर आ रहें हैं । लेकिन पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा । पांच अक्टूबर को दुबारी निवासी सुल्ताना को रास्ते के विवाद को लेकर गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया । घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस की कुम्भकरणीय नींद नहीं खुली । वहीं हसनपुर बहरामपुर में 28 सितम्बर को बकरी के बिवाद को लेकर जुबैदा को घर में घुस कर मार पीट करते हुए घायल कर दिया । स्थानीय पुलिस से गुहार लगाए जाने के नौ दिन बाद भी पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिला । तो अहिरौली निवासी बासमती देवी को जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद में एसडीएम के निर्देश के बाद भी बैयनामा सुदा जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया । तमाम ऐसे फरियादी हैं जो अपनी समस्याओं को लेकर स्थानीय थाने की गणेश परिक्रमा कर रहें है लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *