नगर की समस्याओं के समाधान के प्रति हर सम्भावनाओं पर कर रहा हूँ काम : पालकी
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नं0 28 में श्री सुनिल बर्नवाल के मकान से श्री सूबेदार सिंह के मकान तक 2.68 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नाली, पटिया व इण्टरलाकिंग कार्यों का लोकार्पण श्री तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड सभासद विनय सिंह ने पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तैय्यब पालकी का भब्य स्वागत किया। उन्होंने वार्ड को सुन्दर बनाने एवं रास्तों की मरम्मत तथा पथ-प्रकाश की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की भी मांग की। श्री विनय ने पालिकाध्यक्ष से वार्डवासियों की अपेक्षायें बताते हुये कहा कि हमें श्री पालकी से बहुत उम्मीदें सम्बद्ध हैं क्यों कि इन्होंने निर्माण कार्याें की गुणवत्ता के प्रति भी सख्त निर्देश दिये हैं।
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने नगर की अवाम का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नगर के रख-रखाव, सुन्दरीकरण एवं विकास के लिये आपकी मुझ से सम्बद्ध अपेक्षाओं के चलते ही आपने मुझे यह जिम्मेदारी सांैपी है, जिसके लिये मैं अत्यन्त गम्भीर हूँ। उन्होंने अवाम के हितों की वकालत करते हुये कहा कि मैं जनहित से सम्बन्धित प्रत्येक कार्याें के क्रियांवयन को सुनिश्चित कर नगर की अवाम की अपेक्षाओं को मूर्त रूप देने के लिये प्रयासरत् हूँ। श्री पालकी ने बताया कि इस क्रम में विकास एवं निर्माण कार्य आरम्भ किये जा चुके हैं और मैं अवाम की आवश्यकताओं एवं हितों को मद्देनजर रखते हुये नगर की बड़ी समस्याओं के हल के प्रति भी प्रत्येक सम्भावनाओं पर विचार कर रहा हूँ। उन्होंने अवाम की मूल आवश्यकताओं के सम्बन्ध में बताते हुये कहा कि मुख्य रूप से पथ-प्रकाश, जल निकासी, रास्तों को सम्तल एवं सुगम बनाने के लिये कार्यारम्भ हो चुके हैं।
इस अवसर पर विमलेश सिंह, सूबेदार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्षमण चतुर्वेदी आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

