अपना जिला

धन की लालच में चाकू से हमला, एक की मौत

(श्याम मनोहर सिंह)

मधुबन, मऊ।स्थानीय थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के (बलुआ) पुरवे में रविवार की देर सायं घर में सो रहे दम्पती को धन की लालच में घर में घुसे एक युवक ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। चीख-पुकार व शोरगुल सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर आते कि हमलावर भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से लहुलूहान दम्पती को उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात में पति की मौत हो गई। लोगों की मानें तो घटना को अंजाम देने का कारण दम्पती द्वारा निर्माण कराए गए पक्की मकान अपने नाम से कराने काविवाद बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण करते प्रभारी निरीक्षक को हमलावर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। घायल पत्नी की नामजद तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह के लोकौली गांव निवासी पति-पत्नी नरायन यादव (55) व सम्पतिया देवी (52) सम्पति के विवाद के चलते अरसे से मधुबन थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के बलुआ पुरवा में किराए के मकान में रहते थे। रोजाना की भांति रविवार की देर सायं दम्पती भोजन के उपरांत घर में सो रहे थे। इसी बीच घर के दरवाजे को धक्का देकर एक युवक हाथ में चाकू लिए घर में घुस गया हमलावर को देख दम्पती जब तक कुछ करते कि चाकूओं से प्रहार कर दोनों को लहुलूहान कर दिया। चीख-पुकार व शोरगुल सुन पास-पड़ोस के लोग जब तक मौके आते कि हमलावर भाग निकला। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रात में नरायन यादव की मौत हो गई। घायल पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के हमीनपुर निवासी विनोद यादव पुत्र सतिराम के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली है। सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ललित कुमार सिंह ने मामले का निरीक्षण करते अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।
—————————————-
मकान की लालच में युवक ने दम्पती का जोड़ा तोड़ा
मधुबन, मऊ। धन हड़पने के लोभ में अंधा हुए युवक ने नहीं समझा कि निःसंतान दम्पती हमें अपने पुत्र के समान जानते थे। मालूम हो कि मृतक नरायन यादव व हत्या के अभियुक्त विनोद यादव के पिता सतिराम यादव कोलकता में एक साथ चटकल कारखाने में नौकरी करते थे। रिटायर होने के बाद नरायन यादव अपने गांव लोकौली आ गए। घर आने के बाद विनोद हम लोगों का घर आकर बराबर हालचाल लेता रहा। दम्पती भी उसे अपने पुत्र के समान भाव देते थे। विनोद के कहने पर दम्पती आजमगढ़ के मोलनापुर में जमीन लेकर पक्के मकान का निर्माण कराकर दम्पती के साथ विनोद भी रहने लगा। कुछ दिनों बाद विनोद मोलनापुर की मकान अपने नाम कराने के लिए पति-पत्नी दबाव बनाने लगा। मकान नाम से न किए जाने से क्षुब्ध विनोद यादव ने दोनों को उस मकान से निकाल दिया। बेघर हुए दम्पती अरसे से मधुबन थाना क्षेत्र के हैबतपुर (बलुआ) गांव में किराए के मकान पर अपना गुजर-बसर करने लगे। लेकिन धन के लालच में अंधा हुआ युवक चाकू घोंपकर सम्पतिया देवी के पति नरायन यादव को मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *