बापू की जयंती के पूर्व संध्या पर निकला कैण्डल मार्च, दिया स्वच्छता का संदेश
मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक व अपना-मऊ के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस प्रशासन और मीडिया कर्मियों की संयुक्त टीम ने समाज केे हर तबके के साथ मऊ रोडवेज डिपो में स्वच्छता अभियान के तहत् साफ सफाई किया।
इसके साथ ही मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के हाथो से सफाई कर्मी केदार, मोहम्मद मुख्तार, गोविंद कुमार, रईस, राजू, अख्तर अली, शबनम, धाना, कविता के साथ बापू बने सनबीम स्कूल के छात्र को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम् व बूके, माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
उसके बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापारी, पत्रकार, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता आदि के साथ स्वच्छता अभियान के नारे के साथ हाथों में कैण्डल मार्च लेकर सहादतपुरा से मुंशीपुरा तिराहा होते हुए नरईं बांध तिराहा पंहुचा।
पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि इस जागरूकता यात्रा से मऊ वासियों को स्वच्छता के प्रति एक बड़ा संदेश देते हुए बापू को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
ग्रापए के जिलाध्यक्ष हरिद्वार राय ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूर्व संध्या पर स्वच्छता, जागरूकता यात्रा मऊ के स्वच्छता अभियान में नये आयाम स्थापित करेगा। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि साफ सफाई एक शतत् अभियान है जो जीवन प्रयन्त चलता रहेगा। अधिवक्ता हुमा रिजवी ने कहा कि एक सफल आयोजन के लिए पुलिस अधीक्षक व पत्रकार जन बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार व अपना मऊ के संरक्षक प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के लोगों में जागरूकता आती है। 
वक्ताओं के क्रम में प्रमुख रूप से उमा शंकर ओमर, भरत थरड, देवेंद्र मोहन सिंह, राकेश गर्ग, हुमैरा खातून, वेद मिश्रा, रंजीत राय, सचिन्द्र सिंह, अनिल कुमार गुप्त, रामनिवास मौर्य, अंजनि सिंह, आलोक कुमार खण्डेलवाल, जीतेन्द्र गोयल, आदि शामिल रहे।
वीडियो शेयर लाइक व सब्सक्राइब जरुर करें…
इस अवसर पर अपर डीजीसी अजय कुमार सिंह, आनन्द कुमार, प्रवीण श्रीवास्तव, अशरफ, आलोक कुमार, नागेंद्र कुमार, संजय राय, महितोष पांडेय, रविन्द्र सैनी, डॉ. आज़ाद नोमानी, पुनीत श्रीवास्तव,प्रवीण राय, अभिषेक राय आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीराम जायसवाल ने किया।

