अपना जिला

दो दिन से स्टेट बैंक का सर्वर फेल, शादी विवाह लग्न होने से बढ़ी परेशानी

दोहरीघाट/मऊ। कस्बे में स्थित एस बी आई बैंक का सर्वर दो दिन से फेल होने से जहाँ लेन देन पुरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है जिससे जमाकर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इस बैंक से प्रतिदिन करोड़ो रूपये का लेन देन होता है।
शादी विवाह लग्न के समय जहाँ बैंको पर सुबह से ही जमाकर्ताओं की लम्बी कतार लगी रहती है वही अधिकांश व्यापारियों का लेन देन भी इसी बैंक से होता है लेकिन लेन देन ठप्प होने से एक तरफ व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं बैंक प्रबंधक के छुट्टी पर चले जाने से दो दिन बैंक बन्द होने पर कोई जवाब बैंक का कर्मचारी देने की स्थिति में नहीं है। कुल मिलाकर कस्बे का यह बैंक पहले से ही बुरे दिनों से गुजर रहा है दो कर्मचारियों के बल पर पुरा बैंक चलता है इस बैंक मे खाता खोलना तो बहुत ही टेढ़ी खीर है। स्टाफ की कमी के कारण यहाँ जमाकर्ताओं को बहुत ही परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। कब सर्वर आयेगा किसी को कुछ नहीं पता है।जबकि शादी विवाह की लग्न चरम पर है ऐसे मे बैंक का सर्वर फेल होने से लोग परेशान व हताश है न तो उनकी खरीदारी हो रही है न ही पैसे के अभाव में कुछ कर पा रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *