अपना जिला

दोस्त ही निकला कातिल : करन सोनकर हत्याकांड में 02 गिरफ्तार

मऊ। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम प्रथम एवं सर्विलांस टीम व थाना कोपागंज की पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब, दिनांक 4/5.4.2018 की रात्रि में ग्राम कसारा में सड़क के किनारे गला रेत कर लड़के की हत्या कर फेंके गए शव जिसके संबंध में मु.अ.सं. 88/18 धारा 302/201 भादवि का अपराध बनाम अज्ञात से सम्बधिंत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया गया। उक्त टीम के द्वारा सघन अन्वेषण, उन्नत सर्विलांस व परम्पारगत पुलिसिंग की दद से मृत बालक की शिनाख्त सोशल मीडिया पर वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से करन कुमार सोनकर उर्फ छ्ट्ठू पुत्र हरिप्रसाद सोनकर उम्र करीब 16 वर्ष निवासी हरिकेशपुरा थाना कोतवाली जनपद मऊ के रूप में की गयी। मृतक के मोबाइल नंबर के सर्विलांस से घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्तगण रतन कुमार सोनकर पुत्र सुबाषचंद्र सोनकर निवासी मठिया टोला निकट सरस्वती शिशु मंदिर थाना कोतवाली जनपद मऊ व शिवकुमार साहनी पुत्र हरिश्चंद्र साहनी निवासी चकसादी उर्फ बैरबग्गा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा एसीई भारवाहक वाहन रजि.नं. यूपी 54 टी 7277 व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल रक्त रंजित चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त रतन कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक करन कुमार सोनकर उर्फ छट्ठू से उसका पहले समलैंगिक संबंध था और उसके एवज में वह उससे पैसा लेता था। विगत जन्माष्टमी के बाद से वह पैसा तो लेता था परन्तु व्यवहार नहीं करता था जिसके कारण मेरे मन में उसके प्रति घृणा पैदा हो गयी थी। दिनांक 4.4.2018 को जब वह मुझसे फोन करके पैसा मांगा तो मैं उसे बुलाकर और अपने साथी शिवकुमार साहनी उपरोक्त के साथ मिलकर उसे शराब पिलाकर बेसुधकर कसारा ग्राम के पास उसे वाहन से उतारकर सड़क के किनारे लिटा दिया तथा अपने पास लिए हुए चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दिया तथा शव को वहीं सड़क के किनारे घास फूस में छोड़ दिया तथा वाहन में बैठते समय चाकू को भी वहीं पर घास में फेंक दिया था। इस प्रकार उक्त घटना का सत्य अनावरण कराया जिसकी स्थानीय जनता एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी है तथा पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ द्वारा उत्साहवर्धन हेतु गिरफ्तारी /अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 10,000 रू. के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

बरामदगी- एक अदद आला कत्ल रक्त रंजित चाकू। घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन टाटा एसीई भारवाहक वाहन रजि.नं. यूपी 54 टी 7277। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम रतन कुमार सोनकर पुत्र सुभाष चन्द्र सोनकर निवासी मठिया टोला निकट सरस्वती शिशु मंदिर थाना कोतवाली जनपद मऊ, शिवकुमार साहनी पुत्र हरिश्चंद्र साहनी निवासी चकसादी उर्फ बैरबग्गा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ।

गिरफ्तारी/अनावरणकर्ता पुलिस टीम-निरीक्षक रामकृष्ण द्विवेदी एसएचओ थाना कोपागंज मऊ, निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम प्रथम जनपद मऊ, आरक्षी संजय सिंह सर्विलांस सेल, उ.नि. अजय कुमार त्रिपाठी, एएसआई लालसाहब सिंह थाना, आरक्षी अनिल यादव, सर्वेश यादव, तौसीफ खां, बब्बन सिंह चौहान स्वाट टीम, आरक्षी मनोज कुमार सिंह, अविनाश धर दूबे, मनोज सिंह यादव थाना कोपागंज मऊ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *