Uncategorized

देवियों और सज्जनों…क्या आप इन्हें पहचानते हैं…?

अगर बॉलीवुड में आपकी रूचि होगी या बिग बी के आप फैन होंगे तो शायद आपने ये पहचानने में देर नहीं की होगी ये किसकी तस्वीर है. जिन्होंने नहीं पहचाना उसे हम बता देते हैं. ये बॉलीवुड के महानयक अमिताभ बच्चन की तस्वीर है. और उनका ये लुक आपको उनकी तेलुगू फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आएगा. इस फिल्म में वो बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे. अमिताभ के इस लुक की चर्चा तबसे हो रही है. जब से अमिताभ ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर पोस्ट की है.
अमिताभ ने इसके अलावा कई और तस्वीरें भी पोस्ट की है. जो इसी फिल्म की है. गौरतलब है कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की अगली तेलुगू फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे. यह फिल्म रायलसीमा के स्वतंत्रता सेनानी यू नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *