दहेज हत्या में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना हलधरपुर में दिनांक 29.01.2018 को थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर क्रमश मु0अ0स0 19,21/18 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अयान पुत्र मुमताज निवासी गाढ़ा, चन्द्रभान यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी ढ़ैचा थाना हलधरपुर मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायलय किया गया।
