चर्चा में

थारू बस्ती में पंहुची शिक्षा की रोशनी, एसपी ने शिक्षाश्रम केंद्र का किया उद्घाटन

मऊ। समाज की मुख्यधारा से दूर थारू बस्ती के लिए पठन पाठन का यह केंद्र उनकी शैक्षिक जागरूकता के लिए वरदान सदृश होगा। इससे नई पीढ़ी बदलते सामाजिक परिवेश को समझ सकेगी। इस दिशा में कोशिश संस्था का प्रयास प्रशंसनीय है। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने मंगलवार को थारू बस्ती में शिक्षाश्रम केंद्र के उदघाटन के अवसर पर यह बातें कही। शब्द प्री स्कूल ने पुस्तक सामग्री का किया वितरण शब्द की निदेशिका व भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला मंत्री संगीता द्विवेदी व व्यवसायी मृत्युंजय द्विवेदी ने सभी छात्रों को पुस्तक, कॉपी और पेंसिल बांटते हुए कहा की यह केंद्र बस्ती के विकास को नया आयाम प्रदान करेगा। कोशिश प्रमुख पुरुषार्थ सिंह ने बताया की सात वर्ष पूर्व दो साल तक शिक्षाश्रम केंद्र चलाकर 65 प्रतिशत नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ दिया गया। इस नए सत्र से एक वर्ष में पूरी बस्ती को शत प्रतिशत साक्षर व शिक्षित बना दिया जाएगा। शारदा नरायन अस्पताल के निदेशक डा. संजय सिंह ने छात्रों को बिस्कुट व मिष्ठान का वितरण करते हुए कहा की बस्ती के सर्वांगीण विकास होने तक निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा। इस दौरान डा. सुजीत सिंह व पूर्व रोटरी सचिव अजित सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा, मदन, श्रवण, शैलेन्द्र, महरुना, रामराज, हरी, राजदेव सहित बस्तीजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *