खास-मेहमान

राष्ट्रीय जल गुरू बरनवाल महेन्द्र मोदी को बुकें व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

मऊ। बरनवाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आधा दर्जन लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। साथ ही समिति के सदस्यों नें पुलिस महानिदेशक (तकनीकि सेवाए लखनऊ उ0प्र0) व राष्ट्रीय जल गुरू बरनवाल महेन्द्र मोदी को बुकें व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय जल गुरू एवं पुलिस महानिदेशक बरनवाल महेन्द्र मोदी नें स्वजातीय बन्धुओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं सामाजिक सेवा के साथ ही देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने का आह्वान किया।
तद् क्रम में बरनवाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल नें समाज के लोगों को आरक्षण हासिल करने के संघर्ष में प्रदेश कमेटी का सहयोग करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में बरनवाल नारी शक्ति द्वारा सरस्वती वन्दना, फागुन गीत एवं बच्चें द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आकर्षक प्रस्तुतिकरण किया गया।
इसी क्रम में दिनेश जी बरनवाल, भाजपा नेता हरिकृष्ण बरनवाल, विवेक बरनवाल, किशुन जी बरनवाल, को विभिन्न सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अभिषेक बरनवाल लकी ने किया तथा उपाध्यक्ष सोनू बरनवाल नें सभी स्वजातीय बन्धुओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सुमन बरनवाल, श्रीमती मधुलिका बरनवाल, श्रीमती एकता बरनवाल, महामंत्री अभिषेक बरनवाल लकी, सौरभ बरनवाल, प्रवीण बरनवाल, अवनीश बरनवाल, समाजसेवी आनन्द बरनवाल (नदवासराय) संरक्षक मण्डल से दमोदर जी बरनवाल, किशुन जी बरनवाल, विशुन जी बरनवाल, महेश बरनवाल, सर्वदानन्द बरनवाल, अंकित बरनवाल, आशीष बरनवान, विवेक बरनवाल, अरविन्द बरनवाल (सी0ए0), अजय बरनवाल (भीटी), पूर्व अध्यक्ष संतोष जी बरनवाल, मगन बरनवाल, दिलीप बरनवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *