ताजोपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मऊ। रणजीत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में ताजोपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजो का निशुल्क उपचार एवं मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गई। यह स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर प्रत्येक वर्ष निशुल्क रूप में आयोजित किया जाता है। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 357 लोगों का उपचार एवं निशुल्क दवाएं दी गई तथा आयोजन समिति द्वारा जरूरतमंदों में कंबल भी वितरित किया गया। स्वस्थ शिविर में प्रमुख रूप से डॉक्टर अभिषेक गुप्ता जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ विवेक सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर नवीन सिंह प्रमुख थे। जबकि चिकित्सा शिविर का आयोजन रामकुमार सिंह बबलू, ज्ञान प्रकाश सिंह, अजय सिंह, निखिल सिंह लकी, प्रकाश सिंह ,पीयूष सिंह, विशाल श्रीवास्तव, सुधांशु सिंह विद्रोही, अजीत गुप्ता, रामकृष्ण सिंह ,प्रभुनाथ सिंह, आनंद सिंह ,संदीप सिंह, राम सिंह इत्यादि प्रमुख थे।





