तमंचा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना रानीपुर में दिनांक 23.04.2018 को उप निरीक्षक अरूण कुमार दूबे मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान अकबरपुर पुलिया के पास से धर्मेन्द्र यादव पुत्र जगधारी यादव निवासी खलीलपुर थाना रानीपुर मऊ कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतुस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 66/18 धारा 3/25 आयुध्द अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
