पति-पत्नी की लड़ाई में, सरेआम अपमानित होने पर पति ने घर छोड़ा,
(फतेह बहादुर गुप्ता)
रतनपुरा/मऊ। रतनपुरा विकास खण्ड के धर्मागतपुर गांव में पत्नी अपने पति के हाथों काफी दिनों से अपमानित हो रही थी, परंतु जब पति के हाथों वह बुरी तरह से पीट गयी तो उसके सब्र का पैमाना छलक उठा। इसके बाद जो कुछ हुआ वह दोनों के लिए काफी तकलीफदेह रहा।
बताया जाता है कि पहले पति- पत्नी में नोकझोंक हुआ करती थी तो सब कुछ सामान्य सा लग रहा था। परंतु जैसे ही पति ने आक्रोश में आकर पत्नी की थप्पड़ों से पिटाई कर दी, तो पिटाई से मर्माहत पत्नी ने यूपी हंड्रेड को फोन करके मौके पर बुला लिया! हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची ,और माजरे को समझा , उस दौरान दरवाजे पर गांव वालों की काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच उसके पति की ऐसे लानत-मलानत किया कि उसे अपनी औकात का पता चल गया। यूपी हंड्रेड पुलिस ने पत्नी को समझाया कि अगर पति उसे फिर परेशान करें तो हमें तत्काल सूचना देना !इस कार्यवाही से पति काफी नासाज हो उठा, उसे लगा कि पत्नी की वजह से उसकी काफी बेइज्जती हुई है, और अपमान का घूंट पीकर रात किसी तरह से बिताया, और दूसरे दिन प्रातः काल घर के भीतर प्लास्टिक के ड्रम में रखे गए गुड़ को बाहर निकाला और उसमें पानी भर-भर कर के उसका ढक्कन बंद कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी घर के कामकाज में लगी थी, उसे तनिक भी पता नहीं चला कि उसका पति गुड़ के डिब्बों में क्या कर रहा है! इसके बाद पति घर के अंदर से कपड़े-लत्ते अपने बैग में भरा और घर से नौ दो ग्यारह हो गया। घर का सारा कामकाज निपटाकर जब पत्नी मुख्य द्वार पर आई तो देखा कि घर के अंदर रखे गए गुड़ के डिब्बे बाहर पड़े हुए हैं, उसे खोल कर देखा तो उसमें पानी भरा पड़ा था तो उसे सारा माजरा समझ में आ गया, और अपनी किस्मत का रोना रोते हुए अपने मुख्य दरवाजे पर सिर थाम कर बैठ गई।
