अपना जिला

डिप्टी जेलर का पद पाकर विशाल ने किया मऊ का नाम रोशन : डा. जेपी राय

मऊ। विशाल मद्धेशिया ने डिप्टी जेलर का पद प्राप्त करके मऊ जनपद का नाम रोशन किया है उनके इस सफलता से युवाओं में नई ऊर्जा तथा नया जोश का संचार हुआ है ।उक्त विचार हैं नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक डॉ जे पी राय के । वे स्थानीय शाहजहां होटल के सभागार में सम्मान समारोह के अंतर्गत उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशाल मद्धेशिया ने अपने बड़े अमित मद्धेशिया के रास्ते का अनुसरण कर उन्हीं के तरह से पूरे समाज में नाम रोशन किया है। जिससे समग्र चिकित्सक समाज बहुत ही गदगद तथा प्रसन्नचित है। सम्मान समारोह का संचालन सेवानिवृत्त डी ओ डॉ समसुद्दीन अहमद तथा सभी आगंतुकों का स्वागत डॉक्टर अबूलअसर ने स्वागत गीत गाकर किया ।समारोह का संचालन करते हुए एसोसिएशन के चीफ सेक्रेटरी डॉक्टर शब्बीर अहमद ने कहा कि दोनों बच्चों ने पूरे पूर्वांचल में नाम अपने इस उपलब्धियों से रोशन किया है। उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस अवसर पर एसोसिएशन के डॉ एस लाल डॉ हरेंद्र उपाध्याय डॉ नसीरुदद्दीन अहमद ए के राय डॉ पंकज उपाध्याय अकीलउरहमान डॉ कैसर परवेज डॉ अजहर डॉक्टर सलीम जावेद डॉक्टर नवीन सिंह एसपी मौर्य डॉ अबुल हसन डॉ के के सिंह समेत चिकित्सकों ने दोनों युवाओं का स्वागत व अभिनंदन माल्यार्पण करके किया। इसके साथ साथ डॉ खुर्शीद अहमद डॉ एम के अनवर डॉक्टर जगदीश वर्मा डॉ सिद्धर्थ आनंद र्डॉ इकबाल अहमद आदि मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *